एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा ने रोमांटिक, सैड और पार्टी सॉन्ग्स के साथ-साथ भक्ति गीत भी दिए। कुछ गीत तो इतने पॉपुलर हो गए कि दशकों बाद भी लोग उस धुन, लय और आवाज में खो जा जाते हैं। 51 साल पहले भी एक ऐसा ही गीत बना जो आज भी हर किसी को भक्ति में लीन कर देता है।
इस गीत को आपने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayan) और प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में भी सुना होगा। 1975 में फिल्म से ज्यादा यह गीत वायरल हो गया। आज हर मंदिर और हर घर में यह गीत जरूर बजता है।