एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ये प्रेम मोल लिया अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में गूगल पर उनकी दिखाई गई 400-500 करोड़ की नेटवर्थ को लेकर खुलकर बात की है। दिग्गज अभिनेता ने बताया कि उनकी जो संपत्ति बताई जाती है, उसका 10 परसेंट भी उनके पास नहीं है। अपनी नेट वर्थ को लेकर अनुपम खेर ने क्या कहा, चलिए बताते हैं।