एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले ओटीटी पर 'इफ विशेज कुड किल' (If Wishes Could Kill) सीरीज ने खूब तहलका मचाया था। अब इससे भी डरावनी सीरीज ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है।
ओटीटी पर आई लेटेस्ट सीरीज एक मिस्ट्री और हॉरर थ्रिलर है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाई हुई है। इस सीरीज के कुछ सीन्स को देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। यह एक बेरोजगार की कहानी है जो कर्ज में डूबा है और उसे अचानक से 50 गुना ज्यादा सैलरी वाली नौकरी मिल जाती है।