एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने 22 सितंबर को सिनेमा जगत में 48 साल पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में, अभिनेता ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने 1978 में फिल्म 'प्रणम खरेदू' से शुरू हुए अपने सफर को याद किया।
अपने पांच दशक लंबे सफर को याद करते हुए, चिरंजीवी ने फिल्म निर्माताओं और टेकनिशियनों को धन्यवाद दिया। एक्टर ने उन सभी प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनका साथ दिया है।