एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर ने अपने 8 दशक के करियर में कई ऐसे गाने दिेए हैं, जो आज भी काफी सुने जाते हैं। हिंदी के अलावा स्वरकोकिला ने भोजपुरी, मराठी सहित अलग-अलग भाषाओं में भी गाने गाए।
47 साल पहले लता मंगेशकर ने (Lata Mangeshkar)ने बिहार के महापर्व छठ पूजा से जुड़ा भोजपुरी भाषा में एक ऐसा गाना गाया था, जो आज भी वहां के हर घाट पर गूंजता है। ये गाना पत्नी के पति के लिए प्यार को दर्शाता है।