एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बचपन से ही संगीत की शिक्षा लेने वालीं अल्का याग्निक ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए हैं। उनकी जोड़ी अगर उदित नारायण (Udit Narayan) के साथ बनी, तो वहीं कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) के साथ भी खूबसूरत सिंगर ने कई हिट गाने दिया।
6 साल की कम उम्र में सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने वालीं दिग्गज सिंगर अल्का याग्निक ने महज 14 साल की कम उम्र में एक ऐसा क्लासिकल गीत गाया था, जो शायद बड़ी-बड़ी सिंगर्स के लिए मुश्किल होता है। कौन सा था वह कल्ट गाना, जिसे अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज से बनाया अमर नीचे पढ़ें डिटेल्स।