एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने 1981 में 'रॉकी' फिल्म से लीड एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। तब से लेकर अब तक उनका करियर चार दशकों से ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं।
संजय ने बताई बॉलीवुड में एकता की कमी
हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बॉलीवुड में अपने 45 साल के सफर को याद किया और बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री समय के साथ बदली है। संजय दत्त का कहना है कि बॉलीवुड अब पहले जैसा एकजुट नहीं रहा।