एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कई टाइमलेस रोमांटिक सॉन्ग बने हैं जिन्हें लोग आज भी गुनगुनाते हैं। इनमें से ही एक है किशोर कुमार का 4 दशक पुराना गाना। सालों बाद भी यह गीत म्यूजिक लवर्स की पसंद बना हुआ है और उनकी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है।
45 साल पुराने इस गाने के दिल को छूने वाले लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे और इसे दिग्गज म्यूजिशियन आर डी बर्मन (RD Burman) ने कंपोज किया था। इस गाने को लोग पार्टनर के लिए अपना प्यार जताने के लिए गाते हैं। यह गीत 80's के चार्टबस्टर गानों की लिस्ट में शुमार है।