एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर हर बीतते दिन के साथ धमाल मचा रही है। फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है जिसमें शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satya) ने लीड रोल निभाया था।
जो फिल्म बॉक्स ऑफिस से सिर्फ एक हफ्ते बाद हटने वाली थी उसने आज थिएटर्स में 45 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने पहले दो हफ्ते में सिर्फ 40 लाख का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्ल्ड ऑफ माउथ के जरिए फिल्म का प्रमोशन हुआ, रील्स वायरल हुईं और फिल्म कई अन्य लोगों के पास पहुंचीं। तीसरे हफ्ते में ये कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये हो गया।