एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम तेरी गंगा मैली ने मंदाकिनी को बॉलीवुड का स्टार बना दिया था। फिल्म और इसके गाने सुपरहिट हुए थे, लेकिन कुछ ऐसे सीन्स थे, जिनके चलते विवाद भी हुआ था। इनमें से एक मंदाकिनी का झरने में नहाने वाला सीन था।
1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी के झरने वाले सीन पर बवाल मचा था। अब 41 साल बाद एक्ट्रेस ने उस सीन को लेकर बचाव किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वह सिर्फ 16 साल की थीं, जब उन्होंने वो सीन शूट किया था और तब उन्हें नहीं पता था कि इसे किस तरह से दिखाया जाएगा।