एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में सबसे ऊपर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का पार्ट 1 है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। जुलाई में मेकर्स ने यश की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था।
फैंस की उत्सुकता को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने बीते दिन जन्माष्टमी के खास मौके पर मूवी से यश का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी नाखुश नजर आए। आखिर रामायण-पार्ट 1 में रावण के रूप में यश को देखने के लिए बेकरार फैंस अभिनेता के नए पोस्टर को देख क्यों हुए नाराज, नीचे डिटेल में पढ़ें कहानी।