एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से नमित मल्होत्रा की रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। वहीं हाल ही में इसका इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज हुआ तब से ही फैंस इस बात को लेकर थोड़े कंफ्यूज है कि क्या फिल्म की रिलीज डेट भारत और भारत के बाहर एक ही है या अलग-अलग?
हालांकि ट्रेलर में साफ तौर पर 6 नवंबर, 2026 को रिलीज डेट बताया गया है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल था कि क्या यह तारीख भारत के लिए भी है, खासकर इसलिए क्योंकि इस साल दिवाली 8 नवंबर को है।