एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् को आज से बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् (Ramayana) को लेकर फैंस और सितारे अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।
इस मामले में 39 साल पहले दूरदर्शन पर आने वाली रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने भी रामायणम् का रिव्यू किया है और नए जमाने के लक्ष्मण के किरदार को अदा करने वाले एक्टर रवि दुबे के बारे में अपनी राय रखी है।