एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई की फिल्म सिटी में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के एक अस्थायी सेट पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग से पास में बने 'पति पत्नी और पंगा 2' और 'MTV हसल 5' के सेट भी प्रभावित हुए।
भीषण आग से मची अफरा-तफरी
सोमवार को मुंबई में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के सेट पर भीषण आग लग गई। फिल्म सिटी में बने एक अस्थायी सेट पर लगी इस आग से हवा में धुआं फैल गया और वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सेट से आग की लपटें उठती दिख रही हैं और इसे लेकर चिंता जताई जा रही है।