एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संतोष दावखर की फिल्म 'गोंधल' 13 नवंबर, 2026 को सात भाषाओं- हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि पहली बार किसी मराठी फिल्म को वर्ल्डवाइड लेवल पर सात भाषाओं में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। फिल्म भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और अफ्रीका सहित कई क्षेत्रों में रिलीज होगी।