एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर के बर्थडे के मौके पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने एक खास BTS शेयर की है, जिसमें एक्टर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दर्शकों को भारतीय पौराणिक कथाओं के सबसे पूजनीय किरदारों में से एक के लिए रणबीर की तैयारी और ट्रांसफॉर्मेशन की खास झलक देखने को मिलती है।