एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट 1 साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। रणबीर कपूर 'श्रीराम' की भूमिका में क्या कमाल करते हैं, ये देखने का इंतजार दर्शक बहुत ही बेसब्री से कर रहे हैं।
माइथोलॉजिकल फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों को कितनी पसंद आती है, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल मूवी को लेकर लोगों में कितना ज्यादा क्रेज है, इसका अंदाजा आपको मूवी की एडवांस बुकिंग में हुई दो दिन की गजब की कमाई से लग जाएगा।