एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण के बड़े पर्दे पर आने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर 'श्रीराम', यश 'लंकापति रावण', सनी देओल 'हनुमान' और रवि दुबे 'लक्ष्मण' के किरदार में नजर आएंगे।
जितनी बेसब्री के साथ दर्शकों को मूवी का इंतजार है, उतने ही निराश फैंस ट्रेलर के कुछ सीन्स देखकर हुए हैं। रामायण का ट्रेलर देखकर फैंस दो हिस्सों में क्यों बंटे और क्या है इस पूरी ट्रोलिंग का चीन से कनेक्शन, नीचे डिटेल में पढ़ें पूरी खबर।