एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर जन नायकन (Jana Nayagan) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। रविवार को फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आया है।
एच विनोद के निर्देशन में बनी जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग की और फिल्म का फर्स्ट वीकेंड भी धमाकेदार रहा। जन नायकन ने शनिवार से ज्यादा कमाई रविवार को की है।