एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉप गन और मिशन इम्पॉसिबल जैसी कई सफल फिल्म फ्रेंचाइजी से फैंस के दिलों में राज करने वाले हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) को भला कौन नहीं जानता। मौजूदा समय में टॉम का नाम उनकी आने वाले फिल्मों को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें टॉम की लोकप्रिय फिल्म डेज ऑफ थंडर (Days of Thunder 2) के सीक्वल का नाम भी शामिल हो गया है।