Entertainment
37 साल पहले Sridevi ने खुद गाया था अपना कल्ट गाना, Radio पर बार-बार बजता था गीत; बिनाका गीतमाला में मारी थी बाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि श्रीदेवी (Sridevi) एक उम्दा अदाकारा थीं। मगर क्या आपको पता है कि उन्होंने अपनी आवाज का भी जादू चलाया है? श्रीदेवी का एक गाना पिछले 37 सालों से लोग गुनगुना रहे
लेखक Rinki Tiwari124K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि श्रीदेवी (Sridevi) एक उम्दा अदाकारा थीं। मगर क्या आपको पता है कि उन्होंने अपनी आवाज का भी जादू चलाया है? श्रीदेवी का एक गाना पिछले 37 सालों से लोग गुनगुना रहे हैं। यह गाना इतना पॉपुलर हो गया कि उन्हें एक नया नाम ही मिल गया।
37 साल पहले श्रीदेवी ने फिल्म चांदनी (Chandni) में काम किया था। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), विनोद खन्ना, वहीदा रहमान जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए थे।



