एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शारदा सिन्हा संगीत की दुनिया को वह नाम रही थीं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज का जादू भोजपुरी से लेकर हिंदी सिनेमा तक बिखेरा था। बतौर पार्श्व गायिका शारदा को बिहार की कोकिला के तौर पर भी जाना जाता था।
यूं तो शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) भोजपुरी लोकगीतों को गाने के लिए लोकप्रिय थीं, लेकिन बॉलीवुड में पहली बार उनकी आवाज तब खूब गूंजी थी, जब उन्होंने एक आईकॉनिलक गीत गाया था। आइए जानते हैं कि 37 साल पहले आया शारदा का पहला हिंदी फिल्मी सॉन्ग कौन सा था।