Entertainment
36वें दिन भी Hanuman Ansh की चांदी, नीम करोली बाबा की फिल्म के आगे नहीं टिक पाई अक्षय की Haiwaan
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी ये फिल्म, 8 दिन पहले रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी ही
लेखक Rinki Tiwari133K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी ये फिल्म, 8 दिन पहले रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी ही नहीं, बल्कि आज सिनेमाघरों में आई हैवान (Haiwaan) पर भी भारी पड़ गई।
हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 14 अगस्त को आवारापन 2 और बंटवारा 1947 फिल्में आईं। फिर 26 अगस्त को टॉक्सिक रिलीज हुई। मगर हैरानगी की बात यह है कि इन सभी फिल्मों पर सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी बिना ए-लिस्ट स्टार की फिल्म हनुमान अंश ने बाजी मार ली।


-1795263613876.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
