एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim) के एक पुराने इंटरव्यू बहुत वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। अब, जब यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और कई लोग इसे हाल का इंटरव्यू समझ रहे हैं,तो मुजम्मिल ने इस चर्चा का विषय बने मामले पर एक नया बयान जारी किया है।
मुजम्मिल ने अपनी सफाई में क्या कहा?
वायरल हो रही क्लिप में मुजम्मिल सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को छोड़ दिया था और उन्हें ऐसा करने का कोई अफसोस नहीं है। चूंकि कई लोगों को लगा कि यह एक नया इंटरव्यू है तो इस पर अब मुजम्मिल ने अपनी सफाई दी है। अपने लंबे-चौड़े इंस्टाग्राम पोस्ट में इब्राहिम ने लिखा-'जिस इंटरव्यू की चर्चा हो रही है और जिसे गलत तरीके से 'नए दावे' के तौर पर हेडलाइन दी जा रही है, वह एक साल से भी पहले रिकॉर्ड किया गया था। अभी जो क्लिप्स शेयर की जा रही हैं, वे एक लंबी बातचीत के कुछ हिस्से हैं।'
वीडियो को गलत तरीके से पेश किया - इब्राहिम
उन्होंने आगे कहा,'एडिटिंग करके इसके अलग-अलग अंशों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। ऐसा करने से कुछ चीजों का भाव और अर्थ खत्म हो जाता है।' इंटरव्यू में लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा,'मैंने हमेशा अपने अतीत के लोगों के बारे में सम्मानपूर्वक बात करने की कोशिश की है, और यह बात आज भी सच है।'
View this post on Instagram

A post shared by Muzammil Ibrahim (@muzamilibrahim7)

उन्होंने नोट के आखिर में लिखा,'कई दूसरे लोगों की तरह, मैंने भी अपना काम और अपनी जिंदगी बनाने में कई साल लगाए हैं, और मुझे उम्मीद है कि बातचीत इसी पर केंद्रित रहेगी। मैं ईमानदारी से बात करने और सम्मान के साथ ऐसा करने के अपने रुख पर कायम हूं।"
दीपिका से कहां मिले थे मुजम्मिल?
उन्होंने पुराने इंटरव्यू में कहा था,'हमने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। बॉम्बे में वह जिस पहले लड़के से मिलीं, वह मैं था और मैं भी जिस पहली लड़की से सबसे पहले मिला वो दीपिका ही थी। यह मेरा पहला रिलेशनशिप था। दीपिका पादुकोण ने मुझे पहले प्रपोज किया था। हमारा ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि मैंने उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। मुझे किसी को छोड़ने का कभी अफसोस नहीं होता। साथ ही, उस समय मैं एक स्टार था। वह नहीं थीं। वह एक मॉडल थीं, लेकिन मैं तब तक एक्टर बन चुका था।'
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में रणवीर सिंह से शादी की। सितंबर 2024 में उनके घर पहली संतान, एक बेटी का जन्म हुआ। वे अभी अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'एक्टिंग कोई कॉरपोरेट नौकरी नहीं', 8 घंटे की वर्कशिफ्ट डिमांड पर Deepika Padukone को मिला पहले डायरेक्टर का साथ
यह भी पढ़ें- 'रणबीर ने ठुकराई...', Deepika Padukone की Cocktail के लिए क्यों नहीं मिल रहा था हीरो? सैफ ने किया शॉकिंग खुलासा