एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के इतिहास में क्षेत्रीय संगीत का बोलबाला काफी लंबे अरसे से देखने को मिलता आ रहा है। समय-समय पर कई ऐसे गाने सामने आए हैं, जिनमें लोकगीत संगीत की खूशबू मिलती हैं।
इसी आधार पर आज हम आपको वेटरन एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के 33 साल पुराने सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असम के पारंपरिक संगीत बिहू (Bihu) से प्रेरित रहा था और इसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।