एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने 90 के दशक में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को अपनी आवाज देकर लोकप्रिय गाने गाए थे। इस मामले में अभिनेता अजय देवगन का नाम भी शामिल होता है। उस दौर में सानू दा ने अजय की फिल्मों के कई यादगार रोमांटिक सॉन्ग्स गाए थे।