एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण पार्ट 1 की रिलीज से करीब डेढ़ महीने पहले मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। रणबीर कपूर की रामायण विदेशी सिनेमाघरों में 30 मिनट कम रनटाइम के साथ रिलीज की जाएगी।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण पार्ट 1 को बड़े स्केल पर बनाया गया है और इसकी ग्लोबल रिलीज को लेकर मेकर्स काफी ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, इंटरनेशनल ऑडियंस रामायण पार्ट 1 का 30 मिनट का हिस्सा नहीं देख पाएंगे।