एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुमार सानू (Kumar Sanu) को बॉलीवुड के लीजेंड्री सिंगर्स में से एक माना जाता है। उनकी सुरीली आवाज में रिकॉर्ड हुए कई रोमांटिक गीतों की वजह से उन्हें 'किंग ऑफ रोमांस' (King of Romance) भी कहा जाता था।
90 के दशक में उन्होंने हमें ऐसे कई शानदार गाने दिए जिन्हें आज भी सुनकर दिल मचल उठता है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी आवाज में किशोर कुमार (Kishore Kumar) की झलक मिलती थी।