एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) में परफॉर्म करने वाले थे। उनका ऑरा इंडिया टूर दिल्ली से शुरू होने वाला था। टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई थी, लेकिन शायद अब यह कॉन्सर्ट नहीं होगा।
दरअसल, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की तरफ से परमीशन नहीं मिली है। पहले ये कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी से जुड़ी संवेदनशीलता के कारण इसे 30 अक्टूबर को रखा गया। मगर अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।