एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर जोड़ी अब्बास-मस्तान (Abbas-Mustan) ने गांधी जयंती के मौके पर अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म का एलान कर दिया है। इसे '3 मंकीज' (3 Monkeys) नाम दिया गय है जोकि नए जमाने के अमर, अकबर और एंथनी (Amar, Akbar, Anthony) के किरदारों लेकर आएंगे।
क्या है मूवी का नया मंत्रा?
फिल्म बनाने वालों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर और मोशन पोस्टर जारी किया, जिसमें विशाल जेठवा को अमर, मुस्तफा बर्मावाला को अकबर और तेनजिन डल्हा को एंथनी के तौर पर दिखाया गया है।