एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मैंने प्यार किया...' की 'सुमन' उर्फ भाग्यश्री (Bhagyashree) पर 29 साल पहले एक भोजपुरी गीत (Bhojpuri Song) फिल्माया गया था जो न केवल उस वक्त चार्टबस्टर रहा था, बल्कि अब भी इंटरनेट पर अक्सर वायरल हो जाता है।
एक बार फिर इंटरनेट पर भाग्यश्री (Bhagyashree Bhojpuri Song) छाया हुआ है। इस ठेठ रोमांटिक भोजपुरी गीत को मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने अपनी आवाज दी थी। करीब तीन दशक के बाद भी लोग इस गाने को बड़े चाव से सुनते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, YouTube पर इस गीत को करोड़ों व्यूज मिले हैं।