एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् (Ramayana) आई। 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाया, जबकि माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) दिखीं।
यूं तो फिल्म और कलाकारों की परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है, लेकिन कुछ लोग साई पल्लवी की परफॉर्मेंस पर सवाल उठा रहे थे। उनकी परफॉर्मेंस को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। साथ ही उनके फाइट सीन्स पर भी बहस हुई।