Entertainment
मां बनने के डेढ़ साल बाद 'आर्यभट्ट का जीरो' के साथ लौटीं सोनाली सहगल, कहा -'अब चलेंगे मेरे नियम'
प्रियंका सिंह, मुंबई। मां बनने के बाद अब अभिनेत्री सोनाली सहगल काम और घर के बीच संतुलन बनाकर चलने, अपने समय और शर्तों के अनुसार काम कर रही हैं। उनकी फिल्म आर्यभट्ट का जीरो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डेढ़ साल के ब
लेखक Tanya Arora134K पढ़े गए

प्रियंका सिंह, मुंबई। मां बनने के बाद अब अभिनेत्री सोनाली सहगल काम और घर के बीच संतुलन बनाकर चलने, अपने समय और शर्तों के अनुसार काम कर रही हैं। उनकी फिल्म आर्यभट्ट का जीरो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डेढ़ साल के ब्रेक के बाद लौटी सोनाली कहती हैं कि मां बनने के बाद दोबारा काम पर लौटने की उत्सुकता है, नर्वस भी हूं।
पिछले डेढ़ सालों में मैंने बहुत ज्यादा काम नहीं किया था, जो भी शूट कर रही थी, वह घर से कर रही थी। अब जब इस फिल्म के प्रमोशन किए, तो मेरी बेटी और मां साथ ही रहे। खुश हूं कि इस फिल्म से वापसी हुई है, जिसमें मेरा भरोसा है।
-1795352876945.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795347125699.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
