एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) बुधवार, 5 अगस्त को मुंबई में अनुभवी अभिनेता और अपनी फिल्म 'गजनी' (Ghajini) के को-स्टार प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। दोपहर में दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्म जगत के कई लोग उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए।
आमिर खान ने दी भावुक विदाई