एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2002 में लकी अली बॉलीवुड के लिए नए थे। उन्होंने 'कहो ना प्यार है' के लिए 'एक पल का जीना' और 'ना तुम जानो ना हम' गाने गाकर अपनी पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने एक और फिल्म में गाना गाया और उसने हर किसी के दिल में जगह बना ली।
यह गीत 2002 में आई फिल्म सुर (Sur Movie) का था, जिसमें लकी अली (Lucky Ali) ने बतौर एक्टर बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इस फिल्म में वह एक म्यूजिक टीचर की भूमिका निभाई थी। यूं तो फिल्म के सभी गाने काफी पसंद किए गए थे, लेकिन एक गाना चार्टबस्टर बन गया था।