एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। त्यौहारों का मौसम आ चुका है। धनतेरस के बाद दीवाली और उसके बाद छठ पूजा। बिहार में छठ पूजा का क्या महत्व है इस बात से हम सब भली भांति वाकिफ है। दीवाली के साथ ही बिहार में महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जहां चार दिनों में महिलाएं पूरी तरह से छठी मैया की भक्ति में डूब जाती हैं।
एक तरफ जहां छठ पूजा की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ 13 नवंबर से शुरू होने वाले इस महापर्व से पहले दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। कौन सा है वो बॉलीवुड गीत, जिसे खूब सुना जा रहा है, नीचें पढ़ें डिटेल्स।