एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। 80 के दशक में डेब्यू फिल्म बेताब से धमाकेदार शुरुआत करने वाले सनी ने अपने करियर में कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार के करियर में एक दौर ऐसा भी आया था,
जब वह 22 सालों तक सोलो हिट फिल्म के लिए तरसते रहे थे और ये सब तब शुरू हुआ, जब सनी देओल (Sunny Deol) ने बतौर अभिनेता अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म गदर-एक प्रेम कथा दी थी। आइए इस मामले को विस्तार से समझलते हैं-