एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उदित नारायण (Udit Narayan) ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि कई कल्ट भोजपुरी गाने भी गाए हैं। उनका एक गाना आज भी सुपरहिट है। इसे उन्होंने रवि किशन (Ravi Kishan) के लिए गाया था।
उदित नारायण का ये भोजपुरी गाना इतना जबरदस्त हिट हुआ था कि 21 साल बाद भी यूट्यूब पर लोग इसे खूब सुनते हैं। यह गाना जब 2005 में आया था, तब टीवी पर लोग बार-बार इसे सुना करते थे। यह एक रोमांटिक गाना है जिसे मस्तीभरे अंदाज में पेश किया गया था।