जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। किसी निगेटिव रोल को भी अगर सराहना मिले तो इसका मतलब होता है कि दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म रामायणम् (Ramayana) में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने शूर्पणखा का रोल निभाया है।
रकुल प्रीत के इस रोल की तुलना टेलीविजन पर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) के निभाए पात्र कोमोलिका (कसौटी जिंदगी की) से हो रही है। उसके बैकग्राउंड म्यूजिक पर रकुल के ूर्पणखा वाले पात्र के वीडियोज एडिट करके इंटरनेट मीडिया पर चल रहे हैं।