एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रमानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayana) को टेलीविजन के इतिहास में सबसे सफल और पॉपुलर टीवी शोज में से एक माना जाता है। समय के साथ ये सिर्फ एक सीरियल नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति के इतिहास का हिस्सा बन गया।
यही वजह है कि जब ये टीवी पर आता था तो सड़के और गलियां खाली हो जाया करती थीं। समय के साथ लोगों का इसके प्रति प्रेम और बढ़ता गया। इसका एक नमूना हमें कोरोना काल के दौरान इसके रिपीट टेलीकास्ट में देखने को मिला।