एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर. माधवन ने भारतीय सिनेमा में अलग-अलग रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लेकिन उन्हें अपनी एक फिल्म करने का बहुत पछतावा है, ये बात उन्होंने खुद हाल ही में शेयर की। एक्टर आर. माधवन ने अपनी एक तमिल फिल्म को याद किया, जिसने उन्हें उनके करियर के बारे में एक अहम सबक सिखाया। अभिनेता ने हाल ही में बताया कि उन्हें 2008 में आई फिल्म 'वाजथुगल' (Vaazhthugal) करने पर पछतावा है, जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।