एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) 14 साल तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते रहे। तीन साल पहले ही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की एक स्पेशल कोर्ट ने सूरज पंचोली को बेगुनाह मानते हुए बरी कर दिया था।
अब सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक लॉन्ग नोट के जरिए उन लोगों को जवाब दिया है जो बेगुनाह साबित होने के बाद भी उन पर शक करते हैं। 2 अगस्त 2026 को सूरज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।