एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक साजिद खान की फिल्म हे बेबी (Heyy Baby) साल 2007 में रिलीज हुई थी। मूवी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), विद्या बालन (Vidya Balan), रितेश देशमुख और फरदीन खान लीड रोल में नजर आए थे।
दो दशक बाद आ रहा सीक्वल
फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन सिनेमाघरों में इसने जबरदस्त सफलता हासिल की। इस फिल्म में तीन कुंवारे पुरुषों की कहानी दिखाई गई है, जो एक बच्चे की देखभाल में फंस जाते हैं। अब, लगभग दो दशक बाद, इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है।