एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) करीब ढाई साल के बाद फिल्म 'ईठा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए एकदम तैयार हैं। 'स्त्री 2' (Stree 2) की सफलता के बाद से ही दर्शक उनकी आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे थे जोकि अब खत्म होने वाला है।
श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि 'ईठा' से पहले उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने सभी को ठुकरा दिया।