एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2011 में अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) के एक्टिंग करियर की आइकॉनिक फिल्म द डर्टी पिक्चर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की बायोपिक के तौर पर इस मूवी ने अपार सफलता हासिल की थी।
अब हिंदी सिनेमा की मशहूर निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) द्वारा द डर्टी पिक्चर 2 (The Dirty Picture 2) का आधिकारिक एलान किया गया है। आइए इस मामल को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।