एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर्स के बारे में जब भी बात की जाती है, तो दिलीप कुमार, देव आनंद, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे कई कलाकारों का जिक्र किया जाता है। लेकिन जिन्हें पुराने जमाने के सिनेमा की थोड़ी बहुत भी समझ है, उनके मालूम हो कि राजेंद्र कुमार का स्टारडम इन सबसे काफी जुदा था।