एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं और इसकी वजह उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'रणबाली' (Ranabaali) नहीं बल्कि उनका एक बयान है।
दरअसल, विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' (Koffee With Karan Season 9) में आए थे। इस शो में उन्होंने रश्मिका संग शादी की वजह बताई जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।