एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) पर फिल्माया गया एक रीमिक्स सैड सॉन्ग 19 साल पुरानी यादों को ताजा कर रहा है। इस गाने की एक-एक धुन, आवाज और लिरिक्स ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।
यह गाना है 'तेरा मेरा रिश्ता' (Tera Mera Rishta Song)। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म आवारापन (Awarapan) के सारे गाने सुपरहिट हुए थे, जिनमें से एक 'तेरा मेरा रिश्ता' भी है।