एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक ऐसी फिल्म जिसने एक डायरेक्टर का करियर तबाह कर दिया हो, दर्शकों ने नकार दिया है, पैसे डुबा दिए हों, वो आज सिनेमा की 'मास्टरपीस' कही जाती है। उस फिल्म की बारीकियों को स्कूलों में पढ़ाया जाता है। इस आर्टिकल में बात एक ऐसी ही फिल्म की हो रही है, जो 65 सालों से कल्ट क्लासिक है।
साल 1959 में एक फिल्म रिलीज हुई। फिल्म की कहानी शानदार थी, सिनेमैटोग्राफी दमदार थी, निर्देशन काबिल-ए-तारीफ और संगीत तो दिग्गज संगीतकार एसडी बर्मन (SD Burman) ने तैयार किया था। फिर भी यह सफल हुई। जिस फिल्म की हम यहां बात कर रहे हैं, वो गुरु दत्त (Guru Dutt) स्टारर 'कागज के फूल' (Kaagaz Ke Phool) है।