स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। बीते सात महीनों के बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें तो धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) का दबदबा साफ दिखाई देता है। करीब 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की वैश्विक कमाई के साथ यह साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनकर उभरी और इसके सामने कोई दूसरी फिल्म टिक नहीं सकी।
बॉर्डर 2 और भूत बंगला जैसी फिल्में भी इसकी बराबरी नहीं कर पाईं। वहीं हालिया रिलीज धमाल 4 और वेलकम टू द जंगल ने भी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर व्यावसायिक सफलता हासिल की। इसके बावजूद 2026 का हिंदी बॉक्स ऑफिस अब तक एक ऐसी ब्लॉकबस्टर का इंतजार करता दिखा, जो धुरंधर: द रिवेंज जैसी सनसनी दोबारा पैदा कर सके।